ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी
रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...
दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ला स्थित विकास विद्यालय में शुक्रवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्या, ज्ञान और कला की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस्कॉन सेंटर, दुमका से पधारे भक्तों के द्वारा विद्यालय परिसर में हरिनाम संकीर्तन किया गया। “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के मधुर कीर्तन से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शास्त्रों में वर्णित मंगल श्लोक-“नारायणं नमस्कृत्यं नरं चैव नरोत्तमम्। देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत्”।। भी उच्चारित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के नवीन मिश्रा ने
बच्चों को बताया कि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी विशेष महत्व है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार देवी सरस्वती भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य शक्ति हैं। भगवद्गीता में भगवान स्वयं कहते हैं कि वे ऋतुओं में बसंत हैं, जो सृजन, आनंद और नवीनता का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा विकसित करना है।



