Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सरस्वती पूजा पर दुमका के विकास विद्यालय में हरे कृष्ण नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

0 201
दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ला स्थित विकास विद्यालय में शुक्रवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्या, ज्ञान और कला की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस्कॉन सेंटर, दुमका से पधारे भक्तों के द्वारा विद्यालय परिसर में हरिनाम संकीर्तन किया गया। “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के मधुर कीर्तन से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शास्त्रों में वर्णित मंगल श्लोक-“नारायणं नमस्कृत्यं नरं चैव नरोत्तमम्। देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत्”।। भी उच्चारित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के नवीन मिश्रा ने बच्चों को बताया कि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी विशेष महत्व है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार देवी सरस्वती भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य शक्ति हैं। भगवद्गीता में भगवान स्वयं कहते हैं कि वे ऋतुओं में बसंत हैं, जो सृजन, आनंद और नवीनता का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा विकसित करना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.