Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

जननायक कर्पूरी लोहिया विचार मंच ने समारोहपूर्वक मनायी भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती

0 152

दुमका। भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार को जननायक कर्पूरी लोहिया विचार मंच के तत्वावधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने कर्पूरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे सपनों को पूर्ण करने के लिए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों के मसीहा कर्पूरी जी ने आपातकाल के दौरान डॉ.लोहिया, जयप्रकाश नारायण आदि नेताओं के साथ अन्याय और लोकतंत्र का गला घोटने के विरोध में संघर्ष किया था। सबसे बड़े हिंदी के समर्थक के रूप में उन्होंने बिहार में सर्वप्रथम अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता समाप्त कर हिंदी विषय को अनिवार्य कर असंख्य गरीब छात्रों का उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहायक बने थे। इस अवसर मंच के संस्थापक अध्यक्ष राधारमण ठाकुर ने अपनी उम्र का तकाजा एवं अस्वस्थता के कारण जननायक कर्पूरी लोहिया विचार मंच के पदाधिकारियों के समक्ष विचार रखा कि अब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसी का चयन किया जाय। कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से संबंधित एक पुस्तकालय स्थापित करने की भी मांग की गयी। कार्यक्रम में मंच के संस्थापक अध्यक्ष राधारमण ठाकुर, रंजीत जयसवाल, डॉ.अन्हद लाल, धर्मराज ठाकुर, नंद किशोर भंडारी, प्रदीप भंडारी, अनिल कुमार भंडारी, सुधीर भंडारी, सोनू ठाकुर, दीपू भंडारी, कालेश्वर भंडारी, मानिक ठाकुर, दीपक ठाकुर, मनोज ठाकुर, उज्ज्वल दास, रोहित भंडारी, दिलीप ठाकुर, प्रभात ठाकुर, पंकज भंडारी आदि शामिल थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.