Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

0 186

दुमका। भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में यहां टीन बाजार सब्जी मंडी स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सदियों से दबे-कुचले वर्गों में न केवल राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगाई, बल्कि उन्हें संगठित कर सामाजिक न्याय की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्षपूर्ण, सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी रहा, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। डाॅ.अमरेन्द्र ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर गुदड़ी के लाल, सामाजिक न्याय के प्रणेता, दबे-कुचलों के उत्थान तथा समावेशी नीतियों के पुरोधा थे। पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ.प्रमोद पंडित ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समानता और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया और समाज को नई दिशा दी। अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ.जितेश कुमार दास ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल में ही पहली बार पिछड़ों और दलितों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई, जो सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। माल्यार्पण कार्यक्रम में कर्पूरी विचार मंच के संरक्षक राधा रमण ठाकुर, राजद के मानिक पंडित, अफरोज आलम, अविनाश कुमार सिंह चंचल, उपेंद्र मंडल, दिनेश मिश्रा, पानेशल टुडू, शेष यादव, बैकुण्ठ शर्मा, राकेश कुमार सिन्हा आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.