Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका पहुंचे भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ भव्य स्वागत

0 251

दुमका/जामा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के दुमका आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। दुमका भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश मंडल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का स्वागत जिला के सीमा तालझारी में किया गया। इसके पश्चात जरमुंडी, बासुकिनाथ, जामा एवं महारो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दुमका शहर के टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों एवं गगनभेदी नारों के साथ श्री साहू का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनका भव्य रोड शो दुधानी टावर चौक से प्रारंभ होकर टीन बाजार चौक, डीसी चौक होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचा। इंडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में दुमका जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता रही। समारोह में अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं नारों के माध्यम से श्री साहू का भव्य अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में श्री साहू ने दुमका जिले के कार्यकर्ताओं एवं नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और अथक परिश्रम ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए झारखंड में विकास,सुशासन एवं भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने झामुमो पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन अध्यक्ष बने और अब बहू के साथ बच्चे भी कतार में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो में कोई सामान्य कार्यकर्ता अध्यक्ष नहीं बन सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को बेचने वाले लोग आज सत्ता में बैठे हैं, जिनका मकसद केवल अपनी तिजोरी भरना है। आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए आदित्य साहू ने कहा कि जो उद्योग यहां चल रहे हैं, उन्हें न पानी बिजली मिल पा रही है और न ही सुरक्षा यदि निवेश के लिए गए होते तो मंत्री भी साथ होते, लेकिन सीएम किनके साथ गए यह सर्वविदित है। उन्होंने इसे सरकारी खजाने से सैर सपाटे का दौरा बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि श्री साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उनके नेतृत्व में भाजपा नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कुंवर, लोबिन हेंब्रम, बालमुकुंद सहाय, अभय कांत प्रसाद, सुनील सोरेन, रवि कांत झा, परितोष सोरेन, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, अमिता रक्षित, विश्वनाथ राय, प्रो.शर्मिला सोरेन, सीताराम पाठक, मनोज साह, अमरेंद्र सिंह, गौरव कांत, निवास मंडल, मनोज सिंह पहाड़िया, मिथलेश, बिमान सिंह, पवन केशरी, मनोज पांडेय, ममता साह, 21मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जामा में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ भव्य स्वागत
दुमका आने के क्रम में ​भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जामा में भव्य स्वागत किया। जामा चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। ​नवनिर्वाचित अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे जामा चौक को भाजपा के झंडे से सजा दिया गया था। श्री साहू के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व संभालने और उनके आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बताता है कि आगामी कार्यक्रमों और चुनौतियों के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ तैयार है। इस अवसर पर जरमुंडी विधायक देवेन्द्र कुंवर, भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, मनोज सिंह पहाड़िया, इंद्रकांत यादव, रामकृष्ण हेम्ब्रम, दुर्योधन राय, कालेश्वर लायक, आनंदी राउत, रामयश कुमार, दर्शन हेम्ब्रम, कालेश्वर सोरेन, डेविड मरांडी, नरेश मरीक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि दुमका पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू बासुकिनाथ धाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना कर झारखंड की खुशहाली के लिए फिर से भाजपा को आशीर्वाद देने की कामना की। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया था।

(अजय भारती की रिपोर्ट)

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.