भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की बाबा बासुकिनाथ की पूजा, बोले हेमंत सरकार हर गलत कार्य को दे रही बढ़ावा
बासुकिनाथ। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रविवार को बासुकिनाथ धाम पहुंचे और पूरे विथि विधान के साथ बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना व आरती की। पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। श्री साहू ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने बाबा बासुकिनाथ से आशीर्वाद मांगा है कि एक बार फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार हो। ताकि वर्तमान राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में जो कुव्यवस्था का आलम है उससे राज्यवासियों को छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी गंभीर है। उन्होंने लोहरदगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बिगड़े हालात पर चिंता व्यक्ति की और सरकार से पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की। राज्य में बढ़ते धर्मांतरण पर राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यह वोट बैंक की राजनीति है। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू के बासुकिनाथ पहुंचने पर भाजपा के जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!