Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

77वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

0 243
दुमका के पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन करने के बाद तिरंगे को सलामी देते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व अन्य।

दुमका/जामा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर और इसके आसपास के इलाके में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ संघ-संगठनों के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी। दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि यह दिवस हमारे संविधान के लागू होने का वर्षगांठ है। इस दिन से हमारा देश एक सम्प्रभु गणराज्य के रूप में अपने सिद्धातों के अनुरूप चलने का मार्ग अपनाकर आगे बढ़ा है। आज का त्योहार हमें संविधान की अमूल्य सिद्धांत-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व की याद दिलाता है। ये मूल्य केवल कागज पर नहीं बल्कि हमारे रोजमर्रा के व्यवहार, नीतियों और निर्णयों में प्रतिबिंबित होना चाहिए। हमें सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा एवं रोजगार के समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने दुमका जिला में सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन झारखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यहां के समावेशी एवं जनसहभागी विकास, पारदर्शी प्रशासन एवं परिणाम आधारित

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद कुलपति प्रो. कुनूल कंदीर व अन्य।

प्रयास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.कुनूल कंदीर ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी में अध्यक्ष सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, चेयरमैन डाॅ.राज कुमार

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व अन्य।

उपाध्याय, सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव डाॅ.सिकंदर कुमार आदि ने भी तिरंगे को सलामी दी। एसपी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ.केपी यादव ने झंडोत्तोलन कर

एसपी कॉलेज में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के सदस्यों के साथ प्राचार्य डॉ.केपी यादव।

तिरंगे को सलामी दी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, अमिता रक्षित, निवास मंडल, बिमल

झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल व अन्य।

मरांडी, धमेन्द्र सिंह बिट्टू, जवाहर मिश्रा, विवेकानंद राय, ममता साह, मृणाल मिश्रा, मनोज कुमार साह, मनोज सिंह पहाड़िया, गायत्री जयसवाल आदि ने भी तिरंगे को सलामी दी। छात्र चेतना संगठन के द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में केन्द्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.हनीफ,

छात्र चेतना संगठन के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष प्रो.हनीफ, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा व अन्य।

क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष राकेश रौशन, जिला छात्रा प्रमुख मालोती टुडू सहित अच्छी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में केन्द्रीय प्रमुख श्री मिश्रा ने युवाओं से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। दुमका शहर के बांधपाड़ा मुहल्ला स्थित

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल पर झंडोत्तोलन करते अरविन्द वर्मा।

डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल पर अरविंद वर्मा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। शहर के रसिकपुर मुहल्ला स्थित गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ट्रस्ट के सचिव विवेक भारती ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में सूरज साह, रामजी साह,

गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव विवेक भारती व अन्य।

सागर गोराई, विकास पंडित, मनोज, मिथलेश यादव, प्रकाश राय आदि ने भी तिरंगे को सलामी देकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा बुलंद किया। दुमका प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधानाध्यापक शशि कांत सुमन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन के बाद

प्राथमिक विद्यालय रामपुर में झंडोत्तोलन करते प्रधानाध्यापक शशि कांत सुमन।

प्रधानाध्यापक श्री सुमन ने बच्चों को आज के दिन तिरंगा फहराने के कारण व इसके महत्व से अवगत कराया। इसके बाद बच्चों के बीच मिठाई बांटकर विद्यालय परिवार ने गणतंत्र दिवस की खुशियां मनायी। दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ला स्थित विकास विद्यालय में प्राचार्या पूजा मिश्रा के द्वारा

विकास विद्यालय दुमका में झंडोत्तोलन करती प्राचार्या पूजा मिश्रा और तिरंगे को सलामी देते निदेशक नवीन मिश्रा व अन्य।

झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक नवीन मिश्रा सहित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों के बीच मिठाई बांटकर विद्यालय परिवार ने गणतंत्र दिवस की खुशियां मनायी। इस अवसर पर विद्यालय में ‘‘टेस्ट ऑफ इंडिया’’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्थानीय एटीम क्रिकेट स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संघ के अध्यक्ष भास्कर अजित सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल

झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह व अन्य।

सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी तिरंगे को सलामी दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर इकाई के द्वारा स्थानीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार और नगर सह मंत्री विवेक धर के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ.संजय सिन्हा ने युवाओं से देशहित में कार्य करने तथा समाज सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को डाॅ.संजीव सिंह, डाॅ.कुमार सौरभ और

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित परिषद् के पदाधिकारी, अतिथि व कार्यकर्ता।

डाॅ.जितेन्द्र झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में परिषद् के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दूबे सहित अमन साह, अनूप दत्त, दीप तिवारी, अभिनंदन कुमार, सुमित यादव, नील कुमार, आकाश कुमार, राहुल कुमार, सौरभ सिन्हा, सुशील मरांडी, सुभाष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ.प्रमोद पंडित, अनुमंडल अध्यक्ष डाॅ.जीतेश कुमार दास सहित शिव नारायण दर्वे, मो.जमील अख्तर, पंकज यादव, प्रवीर कुमार वर्मा, माणिक पंडित, दिनेश मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मंडल, सुबोध यादव, प्रदीप कुमार मंडल, गणेश भंडारी, प्रदीप

झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते राजद जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव व अन्य।

मंडल, मो.महमूद, बैकुंठ नाथ शर्मा, राजेश चन्द्र दत्ता, आयुष यादव आदि ने तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर शहीदों को

जामा थाना में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह व अन्य।

नमन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका जिला के जामा प्रखंड में भी सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में श्रद्धा व भक्तिपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जामा थाना में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जामा में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.शशिधर मिश्रा व अन्य।

को सलामी दी। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख, हल्का कचहरी परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल

हल्का कचहरी परिसर, जामा में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी डाॅ.विवेक किशोर व अन्य।

अधिकारी डाॅ.विवेक किशोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.शशिधर मिश्रा और कस्तूरबा

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जामा में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देती वार्डन  व अन्य।

गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन  ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया था।

(अजय भारती की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.