0 137
रानीश्वर। मयूराक्षी ग्रामीण काॅलेज, रानीश्वर के एनएसएस इकाई 2 के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो.नव कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डाॅ.धनंजय कुमार मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। डाॅ.मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए
समाज सेवा के लिए स्वेच्छा से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह और प्राचार्य प्रो.पाल सहित सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। समारोह में उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ.रूपम कुमारी ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ.मिश्रा के हाथों स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एनएसएस इकाई 2 के द्वारा गोद लिये गांव मोचीपाड़ा में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान एनएसएस के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें अच्छी संख्या में लोगों ने अपना इलाज कराया।
0 137