Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन

0 369

दुमका। दुमका शहर के डीसी चौक स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य आक्रोशित हो उठे और प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के एक हाथ की अंगुली तोड़ दी है। इतना ही नहीं, दूसरे हाथ में झाड़ू-पात पकड़ा दिया गया तथा गले में चुनरी भी पहना दी थी। इस घटना को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। घटना के विरोध में भीम आर्मी के सदस्यों ने प्रतिमा स्थल पर जुटकर धरना प्रदर्शन किया और नगर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही ज्ञापन में प्रतिमा की टूटी अंगुली को तत्काल ठीक कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिमा स्थल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की गई है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में अजित कुमार मांझी, डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव, डॉ.सिकंदर कुमार आदि के हस्ताक्षर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.