Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग

0 298

रसिकपुर बढ़ई पाड़ा में सड़क किनारे पड़े सूखे कुएं में कई बार गिर चुके हैं जानवर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता

जानकारी देते स्थानीय निवासी।

दुमका। दुमका शहर के वार्ड नम्बर 1 अंतर्गत रसिकपुर बढ़ई पाड़ा में बजरंगबली मंदिर के ठीक सामने सड़क किनारे स्थित एक सूखा कुआं इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह कुआं बेकार पड़ा हुआ है और खुले में रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी सुब्रत कुमार सिंह, समीर सिंह, उत्तम कुमार शर्मा, संजय मिस्त्री, विशेष मिस्त्री, मुकेश शर्मा, निमाय चन्द्र रक्षित आदि ने नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद उर्मिला शर्मा से इस कुएं को मिट्टी से भरवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन कुत्ते, बकरी और गाय के बछड़े जैसे जानवर इसमें गिर जाते हैं, जिन्हें निकालने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं के आसपास छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। चूंकि इस कुएं में अब पानी भी नहीं है और यह पूरी तरह बेकार हो चुका है, इसलिए इसे भर देना ही बेहतर विकल्प होगा।

चुनाव के बाद शुरू हुई शहर में बंद पड़ी साफ-सफाई व्यवस्था

नगर निकाय चुनाव संपन्न होते ही शहर में बंद पड़ी साफ-सफाई व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। इसी क्रम में गुरुवार को रसिकपुर बढ़ई पाड़ा रेलवे स्टेशन रोड में नगर परिषद् की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। सड़क किनारे कई महीनों से जमा कचरे को हटाए जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद उर्मिला शर्मा की सराहना करते हुए वार्ड में नियमित रूप से सफाई कराने की भी मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.