Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 5 अप्रैल से शुरू होगा दुमका प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट... लक्ष्मीनारायण यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल गोपाल की झलक पाने को उमड़े श्रद्... दुमका के विकास विद्यालय में अनोखा ग्रेजुएशन डे : गाउन-कैप और रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरे नन्... देश में कैंसर के बढ़ते खतरे पर झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह की पहल, पीएम नरेंद्र मोदी से की कैंसर स्... संसार के कोलाहल से मुक्ति का मार्ग केवल ईश्वर की शरणागति और सत्संग : स्वामी आगमानंद जी महाराज कृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल : 12 साल वृंदावन साधना के बाद भिक्षाटन कर बना दिया श्री राधा श्याम सुंदर ... लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामी आगमानंद जी महाराज की कथा में डूबे श... कुम्हार पाड़ा में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा विशाल अखाड़ा जुलूस पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को किया सम्मानित, दुमका के विकास पर जताया भर... दुमका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, राधे राधे के जयकारे से गूंजी उपराजधानी

दुमका में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 5 अप्रैल से शुरू होगा दुमका प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कल से

0 49

दुमका। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिला क्रिकेट संघ, दुमका की ओर से बहुप्रतीक्षित “दुमका प्रीमियर लीग” (डीपीएल सीजन 2) का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को संघ और प्रायोजक अशोका न्यूकेयर हॉस्पिटल की एक बैठक आयोजित कर टूर्नामेंट की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, कन्वेनर सह प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति तथा सह सचिव विश्वजीत चटर्जी उपस्थित थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार खिलाड़ियों का पंजीयन 14 मार्च से 19 मार्च तक जिला क्रिकेट संघ, दुमका के कार्यालय में किया जाएगा। पंजीयन के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड और एक फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। पंजीयन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बताया गया कि इस लीग में वही खिलाड़ी पंजीयन करा सकेंगे जो वर्तमान सत्र में जिला क्रिकेट संघ, दुमका की किसी टीम से जुड़े हुए हों। पंजीकृत खिलाड़ियों की ऑक्शन 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में अधिकतम 8 और न्यूनतम 6 टीमें भाग लेंगी।आयोजन की संभावित तिथि 5 अप्रैल से 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि इस बार दुमका प्रीमियर लीग का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए खेल से जुड़े लोगों तथा जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। वहीं संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट में पुराने टीमों और उनके ऑनर को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही नए टीम ऑनर का भी स्वागत किया जाएगा। कन्वेनर सह प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति ने कहा कि डीपीएल सीजन 2 दुमका के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच होगा। उन्होंने कहा कि आगे की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.