Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

खेल को बढ़ावा देने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचे जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी

0 256

दुमका। खेल को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दुमका के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल, संयुक्त सचिव विश्वजीत चटर्जी, विद्यालय के सचिव डॉ.सूरज केसरी तथा प्रधानाचार्य कुमार विमलेश ने भारत माता एवं मां शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव एवं प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्रिकेट संघ दुमका के पदाधिकारियों ने खेल के विकास के लिए विद्यालय को क्रिकेट पिच, नेट एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को भी खेल में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भैया-बहनों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही सम्मान और समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बालक ध्रुव और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने की बात भी कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.