Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में ई-समर्थ लागू करने पर जोर, डिप्टी डायरेक्टर ने दिए अहम निर्देश

0 256

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को सभी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.अजय राज खालको की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी तथा ई-समर्थ से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. खालको ने विश्वविद्यालय में ई-समर्थ के सभी मॉड्यूल को पूर्ण रूप से लागू करने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके क्रियान्वयन के लिए निदेशालय द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं की सूचना छात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष से छात्र हित, सहायता एवं उच्च शिक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई नई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इस क्रम में उन्होंने सीएम फेलोशिप, ऑनलाइन पे-फीस पोर्टल, अप्रेंटिसशिप पोर्टल सहित उच्च शिक्षा विभाग की अन्य पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ आए तकनीकी विशेषज्ञों ने भी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विश्वविद्यालय के ई-समर्थ नोडल अधिकारी डॉ.बसकी नीरज ने बताया कि ई-समर्थ के कुल छह मॉड्यूल वर्तमान में लाइव हो चुके हैं। शेष मॉड्यूल को शीघ्र ही चालू करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव ने निदेशालय से आए अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार की सभी योजनाओं को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इन पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने डिप्टी डायरेक्टर का विश्वविद्यालय आगमन एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी निदेशालय का ऐसा सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार की सभी योजनाओं एवं निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.