Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका पहुंचे डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने हर गांव मोहल्लों में मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का किया आह्वान

0 194

दुमका। दुमका पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने हर गांव मोहल्लों में मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का  आह्वान किया। डॉ.तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के द्वारा बुधवार को यहां यज्ञ मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दुमका पहुंचने पर दुधानी में हिंदू समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जो कार्यक्रम स्थल यज्ञ मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ.तोगड़िया ने कहा कि वह पिछले छह महीनों से देश के 250 जिलों और 1500 प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान हर गांव और मोहल्ले में मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समाज को संगठित किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा, शिक्षा तथा रोजगार पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार में आए, वह समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि विभाजन से नुकसान होता है, इसलिए समाज को एकजुट रहना चाहिए। डॉ.तोगड़िया ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, असम, बंगाल और उत्तर बिहार में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी चिंता का विषय है। समय रहते यदि इसे नहीं रोका गया, तो ये स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकता हैं। उन्होंने सरकार और आम जनता से मिलकर इस समस्या से निपटने की अपील की। रामनवमी के अवसर पर झारखंड में डीजे पर लगे प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य का हिंदू समाज मजबूत है और वह इसका समाधान निकाल लेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.