Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में एकजुटता और सनातन मूल्यों पर दिया गया जोर

0 237

दुमका। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में रविवार को दुमका के पीएम श्री प्लस टू नेशनल हाई स्कूल के खेल मैदान में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, स्वामी आत्मानंद पुरी, इंग्लिश मरांडी एवं अंजना भुवानियां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने हिन्दू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज को जातिगत आधार पर बांटने की साजिश लगातार की जा रही है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जगन्नाथपुरी मंदिर या अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के दौरान किसी से जाति नहीं पूछी जाती। सनातन संस्कृति को उत्कृष्ट बताते हुए उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना को अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ से जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है तथा समाज को ऐसी चुनौतियों से सजग रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच-प्रण—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला। स्वामी आत्मानंद पुरी ने वैदिक परंपराओं के अनुरूप आचरण अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि पाश्चात्य कुसंस्कृति से बचना जरूरी है, अन्यथा समाज में विघटन बढ़ेगा। उन्होंने रामायण, महाभारत और भगवद गीता के उदाहरणों के माध्यम से जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इंग्लिश मरांडी ने जनजातीय समाज को सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है और हिन्दू धर्म में भी प्रकृति की पूजा की परंपरा रही है। उन्होंने पीपल, बरगद, शाल और तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा का उल्लेख करते हुए परंपराओं को सहेजने की अपील की। अंजना भुवानियां ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता” का उल्लेख करते हुए नारी शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और परिवार एवं समाज को सुदृढ़ बनाए रखने में महिलाओं के योगदान पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णम भुवानियां एवं डॉ.संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह सेवा प्रमुख राजू सिंह, जिला प्रचारक सनातन टुडू, विष्णु जी, उमेश जी, ऋतिक जी, नंदन कुमार, जयंत जी, सिद्धार्थ जी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.