Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

आउटसोर्सिंग कर्मियों का अल्टीमेटम, अब भुगतान नहीं हुआ तो ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

0 211

दुमका। दुमका जिले में बकाया मानदेय के भुगतान में हो रही लगातार देरी से नाराज लगभग 2000 आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मियों ने 4 से 10 माह तक वेतन लंबित रहने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में कर्मियों ने बताया कि संबंधित कंपनियों, सिविल सर्जन एवं उपायुक्त स्तर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तथा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कर्मियों ने बताया कि वे शिवा डिटेक्टिव फोर्सेज, बिरसा सिक्योरिटी एंड सेटलमेंट तथा बालाजी डिटेक्टिव फोर्सेज के माध्यम से कार्यरत हैं। इनमें शिवा कंपनी के कर्मियों का लगभग 10 माह, बिरसा के कर्मियों का 6 माह तथा बालाजी कंपनी के कर्मियों का 4 माह का मानदेय लंबित है। कर्मियों का मासिक वेतन 10,000 से 12,000 रुपये के बीच है। बैठक में समान पद पर वेतन एवं पीएफ में असमानता का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। कर्मियों ने शिकायत की कि वेतन पासबुक या बैंक स्टेटमेंट में यह स्पष्ट नहीं होता कि किस माह का भुगतान किया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा वेतन एवं पीएफ में समानता सुनिश्चित की जाए। बैठक में भूपेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, संतोष कुमार, सुप्रियो कुमार, राजीव कुमार, पप्पू कुमार, मो.जमीरूल, अंशुमान, अभिषेक, भूषण, नवीन, राहुल सहित एएनएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.