दुमका। महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की जयंती पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में पोखरा चौक स्थित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी ने वीर सिदो कान्हु के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वीर सिदो कान्हु के द्वारा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध किया गया ‘हूल आंदोलन’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका बलिदान आज भी हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सह दुमका नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, अमिता रक्षित, सोनी हेंब्रम, अनीता देवी, गायत्री जायसवाल, नीतू झा, नवल किस्कू, पंकज वर्मा, मनीष कुमार, रामजेश मांझी, जीतलाल राय, श्रीधर दास, द्वारका साह आदि ने वीर शहीद सिदो कान्हु को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली
झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग