Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

झारखंड मजदूर कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मर्शिला हेंब्रम जिला अध्यक्ष और पोलुस मुर्मू बने जिला सचिव

0 163

दुमका। शनिवार को झारखंड मजदूर कल्याण संघ (पी) की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय यज्ञ मैदान स्थित रैन बसेरा के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव मो.लतीफ ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मर्शिला हेंब्रम को जिला अध्यक्ष, सचिवानंद जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष तथा पोलुस मुर्मू को जिला सचिव बनाया गया। वहीं  मो.जमीरूद्दीन अंसारी और मेहताब अंसारी उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा उप सचिव के रूप में अफरोज आलम, बाबूराम राय और सुमिता मरांडी, संगठन मंत्री के रूप में मुन्ना अंसारी, मीडिया प्रभारी के रूप में उमेश कुमार वर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में नारायण मंडल को नियुक्त किया गया। सलाहकार सदस्य के रूप में देवेंद्र प्रताप और मो.मंजूर अंसारी को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मो.महेरम अंसारी, मो.मुख्तार अंसारी, मुन्ना मंडल, पप्पू पाल सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सदस्य के रूप में जाकिर मिस्त्री, राजू मिस्त्री, बाबू मिस्त्री, संतोष कुमार, साजन हांसदा, सोकेन हांसदा और विमल मरांडी को मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि अगली बैठक 15 अप्रैल को शाम 6 बजे गांधी मैदान के चबूतरे पर आयोजित की जाएगी। बैठक में मर्शिला हेंब्रम, सुमिता मरांडी, मो.लतीफ, पोलुस मुर्मू, जमीरूद्दीन अंसारी, अफरोज आलम, घनश्याम राम, देवेंद्र प्रताप, मेहताब अंसारी, बाबूराम राय, मुन्ना अंसारी, उमेश कुमार वर्मा, नारायण मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.