Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के ट्रॉफी व जर्सी का भव्य अनावरण, 15 अप्रैल से शुरू होगा मुकाबला

0 180

दुमका। 11 अप्रैल को दुमका प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन 2 के ट्रॉफी एवं टीमों की जर्सी का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा की विधायक डॉ.लुईस मरांडी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व क्रिकेटर गणेश सिंह और किशोर शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में सभी टीमों की जर्सी और ट्रॉफी का आकर्षक तरीके से अनावरण किया गया, जिसमें टीमों के थीम सॉन्ग और डीपीएल के थीम सॉन्ग ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। मुख्य अतिथि डॉ.लुईस मरांडी ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ, दुमका के प्रयासों से खेल मैदान की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और संसाधनों की है, जिसे संघ द्वारा सकारात्मक रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने मैदान की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा की सराहना की। दुमका प्रीमियर लीग के प्रायोजक अशोका न्यू केयर के निदेशक डॉ.तुषार ज्योति ने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में टीम ऑनर्स ने भी अपने विचार साझा किए और आयोजकों व प्रायोजकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव कुणाल झा, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य सूरज पाठक, राहुल सिंह, अश्विनी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं टीम मालिक उपस्थित थे।


15 अप्रैल से लीग की शुरुआत
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 15 अप्रैल को अशोका लायंस और दुमका चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। सभी 6 टीमें राउंड रोबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लीग चरण के बाद 23 अप्रैल को पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला होगा। 24 अप्रैल को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा, जबकि 26 अप्रैल 2026 को भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.