Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका प्रीमियर लीग : विजनरी-11 और एम एंड एस-11 की शानदार जीत

0 174

दुमका। शहर के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को दुमका प्रीमियर लीग के अंतर्गत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें विजनरी-11 और एम एंड एस-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

 विजनरी-11 की दमदार जीत, शिवांश यादव का शतक

दिन के पहले मुकाबले में दुमका रॉयल्स और विजनरी-11 आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर विजनरी-11 ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दुमका रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से आनंद दुबे ने शानदार 58 रनों की पारी खेली। विजनरी-11 की ओर से संजय सुरीन, ऋषि शर्मा और मोहित कुमार सिंह ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजनरी-11 ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवांश यादव ने 60 गेंदों में 123 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवांश यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें मनीष शर्मा द्वारा मोमेंटो एवं ₹1000 नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

एम एंड एस-11 की आसान जीत, आशीष और सूरज का जलवा

दिन के दूसरे मुकाबले में अशोका लायंस और एम एंड एस-11 के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर एम एंड एस-11 ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। अशोका लायंस की टीम 17 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रोहित राज ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। एम एंड एस-11 की ओर से आशीष कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके। जवाब में एम एंड एस-11 ने मात्र 10.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सूरज पाठक (59 रन, 29 गेंद) और विक्की कुमार (51 रन, 23 गेंद) की ताबड़तोड़ पारियों ने जीत आसान बना दी। बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए आशीष कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष द्वारा मोमेंटो और ₹1000 नगद राशि से सम्मानित किया गया।

आयोजन और संचालन

मैच में निर्णायक की भूमिका जेएससीए से नियुक्त राजेश्वर सिंह और संजीव रंजन ने निभाई। स्कोरर के रूप में प्रदीप कुमार तथा कमेंट्री में अतुल झा और रोहित ने अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव कुणाल झा, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा और कार्यसमिति सदस्य आनंद कश्यप (मोंटी) सहित एच अच्छी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.