Local & National News in Hindi

अब जिला क्रिकेट संघ दुमका करेगा ए टीम क्रिकेट ग्राउंड का संचालन एवं प्रबंधन

0 107

दुमका। जिला खेलकूद विभाग, दुमका द्वारा जारी निविदा के आलोक में निजीकरण के तहत ए टीम क्रिकेट ग्राउंड का संचालन एवं प्रबंधन अब जिला क्रिकेट संघ, दुमका द्वारा किया जाएगा। इस बावत बुधवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार की उपस्थिति में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को इकरारनामा की प्रति सौंपते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं  यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला खेलकूद विभाग द्वारा जारी निविदा के आलोक में जिला क्रिकेट संघ, दुमका को ए टीम क्रिकेट ग्राउंड के संचालन, अनुरक्षण एवं रखरखाव का दायित्व अगले पांच वर्षों के लिए सौंपा गया है। कुणाल ने प्रशासन के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जिले में पेशेवर क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ, दुमका शीघ्र ही अपनी स्वयं की क्रिकेट अकादमी भी प्रारंभ करने जा रहा है। मैदान परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन अथवा अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए पूर्व में जिला क्रिकेट संघ, दुमका से लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की गतिविधि आयोजित करना मान्य नहीं होगा। मैदान से संबंधित नियमावली शीघ्र ही मैदान के तीनों प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि सभी लोगों को आवश्यक जानकारी मिल सके और मैदान के सुचारु संचालन में सहयोग प्राप्त हो। स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला क्रिकेट संघ द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण के लिए मैदान का मुख्य द्वार निर्धारित समय पर खोला जाएगा, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे दुमका जिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं का मैदान उपलब्ध होने से क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं आयोजनों में तेजी आएगी तथा खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे। जिला क्रिकेट संघ के संयोजक डॉ.तुषार ज्योति ने कहा कि मैदान को हर परिस्थिति में खेल के अनुकूल बनाए रखना संघ की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने खिलाड़ियों एवं नागरिकों से जिला क्रिकेट संघ द्वारा बनाए जाने वाले नियमों का पालन करने की अपील की। उनका कहना है कि सभी के सहयोग से इस मैदान को और अधिक विकसित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। जिला क्रिकेट संघ, दुमका ने सभी नागरिकों से सहयोग एवं निर्धारित नियमों के पालन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...