Local & National News in Hindi

नशे के खिलाफ दौड़े खिलाड़ी, दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

0 119

दुमका। मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य से बुधवार को सेल्फी ब्रिज से आर्चरी स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर आयोजित इस दौड़ में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल व स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “नशे को ना, जिंदगी को हां” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। नशे से दूर रहकर खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने “नशामुक्त दुमका” अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
दुमका में महोत्सव के रूप में मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और विरासत की दिखी झलक कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि