Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

विश्व जनसंख्या दिवस पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन अपनाने पर दिया जोर

0 132

रानीश्वर/दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई 1, 3, 4 एवं 5 के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर चुनौती है। परिवार नियोजन को अपनाकर और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय ने कहा कि एनएसएस केवल सेवा का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। संतुलित जनसंख्या ही देश के विकास में सहायक हो सकती है। इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि विश्व के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है। वहीं इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल ने भी स्वयंसेवकों को जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मोहम्मद निहाल, प्रो.माजिद नदीम अहसन, प्रो.विजय राणा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ एनएसएस स्वयंसेवक राकेश मुर्मू, सुलेमान हेम्ब्रम, पोरेश सोरेन, जयवा सोरेन, सीमा हांसदा, स्वस्तिका मंडल, गुलाब मोहली, सुजाता हांसदा, लक्ष्मी चौधरी, दिव्य दत्ता, बेहुला बास्की, प्रभावती पाल, सुभो दास आदि की सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.