Local & National News in Hindi

आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा

0 123

दुमका। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और बहुत जल्द देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी। श्री वर्मा बुधवार को कांग्रेस की दुमका और मसलिया प्रखंड की हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुमका प्रखंड की बैठक जिला कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू की अध्यक्षता में हुई। वहीं दूसरी पाली में मसलिया प्रखंड की बैठक मसलिया आश्रम मोड़ स्थित कार्यालय में राजेश्वर किस्कू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दोनों बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्री वर्मा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं से उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाने का आह्वान करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं और उसके खिलाफ जनता के बीच पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरी सक्रियता के साथ काम करने की अपील की। दोनों बैठकों में संगठनात्मक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। दोनों प्रखंड अध्यक्षों को अगली बैठक में संपूर्ण कमेटी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जवाबदेही भी सौंपी गई। इस दौरान प्रदेश सचिव संजय सेबेस्टियन मरांडी, दुमका विधानसभा प्रभारी शमसाद अंसारी, जिला महासचिव शहरोज शेख, अरविन्द यादव, विजय मरांडी, सुभाष मरांडी, पवन मोहली, खगेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जला... श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के समापन पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी  ग्रीन माउण्ट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस