दुमका। विद्युत विभाग ने दुमका जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के फाइबर कट की समस्या के कारण 1912 कॉल सेंटर/हेल्पलाइन सेवा फिलहाल अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। इस दौरान उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए वैकल्पिक मोबाइल नम्बर – 9431135503 / 9431135504 / 9031110121 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है। 1912 हेल्पलाइन सेवा के पुनः सुचारू होने के संबंध में आवश्यक सूचना उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाएगा। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई है।
#####
