Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच दुमका की टीम ने पहुंचाई राहत सामग्री एसआईआर में धांधली के विरोध में दुमका में कांग्रेस ने रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका एसकेएमयू स्पोर्ट्स बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदार... दुमका में बढ़ती चोरी-छिनतई पर चेंबर ने एसपी से की मुलाकात गांधी जयंती पर भी नहीं जागा सरैयाहाट प्रखंड प्रशासन, कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार और सूखा पड़ा ... 5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार...

एसकेएमयू स्पोर्ट्स बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

0 85
शावर्ण मनोज कुणाल

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन का गठन किया गया है। गठित बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने से जिले के खेल जगत में खुशी व्याप्त है।शावर्ण मनोज कुणाल के खेल प्रशासन से जुड़े अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को मिलने की उम्मीद है। उनके बोर्ड में शामिल होने से विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर, खेल सुविधाओं के विकास तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।इस नई जिम्मेदारी मिलने पर शावर्ण मनोज कुणाल ने विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ.शम्स तबरेज खान सहित पूरी समिति और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन  वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।जिला क्रिकेट संघ, दुमका परिवार ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.