दुमका। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बुधवार को दुमका जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से एसआईआर में कथित धांधली, भाजपा एवं आरएसएस के पक्ष में काम करने के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर विशाल विरोध रैली निकाली गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में निकली रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी मैदान पहुंची, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली डीसी चौक की ओर कूच कर गई। गांधी मैदान से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हो गए। डीसी चौक पहुंचने के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।
14 बार लिखित आपत्ति दर्ज किए जाने का दावा
मौके पर जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। इनमें चार आपत्तियां एक ही दिन दर्ज किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार इन आपत्तियों का संबंध कई बड़े मुद्दों से था। इनमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाना एवं बहाल करना, एसआईआर से जुड़े फैसले, फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटाबेस एवं आईटी सिस्टम, मतदाता सूची के नियंत्रण का दिल्ली में केंद्रीकरण, पश्चिम बंगाल में मतदाता नाम हटाने से जुड़ी अपीलें तथा गोवा में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने से जुड़े मामले शामिल हैं।अशोक वर्मा ने कहा कि भाजपा को जितना ऊपर जाना था, वह जा चुकी है, अब उसके पतन का समय आ गया है।
राहुल गांधी पहले से उठा रहे थे वोट चोरी का मुद्दा : स्टीफन मरांडी
जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के नेता जननायक राहुल गांधी पहले से ही कह रहे थे कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है, “वोट की चोरी भारत के लोगों के ख़िलाफ़ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। इसे अंजाम देने वाले बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग ने देशद्रोह का काम किया है। इंसाफ़ ज़रूर होगा।”
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
कार्यक्रम में दुमका लोकसभा के सह प्रभारी रविन्द्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश सचिव महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, डॉ.संजय सेबेस्टियन मरांडी, प्रदेश संयुक्त सचिव रोमी इमाम, जिला उपाध्यक्ष मजीद अंसारी, सुबोध कुमार पंडा, शहरोज शेख, तोबियस मुर्मू, राजीव जयसवाल, सीताराम मंडल, सत्यनारायण यादव, सुनील किस्कू, मानू खान, राजेश्वर किस्कू, अशोक यादव, सुनील हेंब्रम, सुबोध मंडल, महादेव यादव, पौलुस मुर्मू, धनीराम बास्की, मो.अनवर, मनोज मरांडी, निवास बावरी, कार्तिक मिर्धा, सरयू राणा, अंसार हुसैन खान, मिथिलेश
मंडल, अकबर अंसारी, कालीदास हेंब्रम, भोता हेंब्रम, मज़रुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, काजल मुर्मू, हराधन सोरेन, मिराज अंसारी, जियारुल, महबूब अंसारी, सनाउल अंसारी, राजन मुर्मू, अंसारी, रमजान अंसारी, विशाल बावरी, जोएल टुडू, रहीम अंसारी, रिफाइल किस्कू, सिमोन बेसरा, जितेन्द्र दास, बीरबल दास, शकील अंसारी, सुभाष चंद्र मरांडी, फिलिप मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, सेवन मरांडी, मार्शीलाल मुर्मू एवं मिशिल मरांडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजद के पदाधिकारी भी रैली में हुए शामिल
रैली में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल, अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मंडल, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, कालेश्वर मरांडी, दामोदर यादव एवं सुबल चंद्र राउत आदि शामिल थे। ##### webakhbar.com
