Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच दुमका की टीम ने पहुंचाई राहत सामग्री एसआईआर में धांधली के विरोध में दुमका में कांग्रेस ने रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका एसकेएमयू स्पोर्ट्स बोर्ड में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदार... दुमका में बढ़ती चोरी-छिनतई पर चेंबर ने एसपी से की मुलाकात गांधी जयंती पर भी नहीं जागा सरैयाहाट प्रखंड प्रशासन, कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार और सूखा पड़ा ... 5 नवंबर को होगा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल सचिवालय का आया निर्देश... बेथेल मिशन स्कूल में छात्र संघ चुनाव : बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, मतगणना सोमवार को दुमका रक्त केंद्र ने 20 नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित, स्वैच्छिक रक्तदान पर दिया जोर गांधी जयंती पर चर्चा में रही संत मार्गरेट्स स्कूल की प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा मे... इस्कॉन दुमका में श्रीमद्भागवत कथा, बोले नारू गोपाल दास प्रभुजी—कृष्ण भक्ति में ही मनुष्य जीवन की सार...

बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच दुमका की टीम ने पहुंचाई राहत सामग्री

0 36

दुमका। बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दुमका से सामाजिक संगठनों की एक टीम राहत सामग्री लेकर बिहार रवाना हुई। बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति एवं रोटी बैंक दुमका के तत्वावधान में गई इस टीम ने नवगछिया एवं भागलपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना। टीम में प्रमुख रूप से बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति के संस्थापक उत्तम कुमार, गुड्डू, राजेश राज एवं रोटी बैंक दुमका के संस्थापक अध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार शामिल थे। टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। राहत सामग्री में चूड़ा, गुड़, चावल, दाल, बिस्किट, चनाचूर, नमकीन, टॉफी, चॉकलेट, केक, मिठाई, फल एवं सब्जियों के अलावा साड़ी, कपड़े, सलवार-सूट, धोती, कुर्ता-पायजामा, लूंगी, गंजी और गमछा सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। झारखंड की उपराजधानी दुमका से मदद लेकर पहुंचे टीम के सदस्यों को देखकर बाढ़ पीड़ित एवं स्थानीय लोग भावुक हो उठे। लोगों ने टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए उनके सामाजिक सरोकार और मदद की भावना की सराहना की। टीम के सदस्यों ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.