Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्... 21 साल के रौनक राज ने पेश की मिसाल, बोले—‘हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आएगा, यही सबसे बड़ी खुश... दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0 52
दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित काली मंडप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

दुमका। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के विभिन्न मंदिरों एवं दुर्गा पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और चारों ओर मां दुर्गा के जयकारे गूंजने लगे। पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का पंडालों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के भव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से शहर में दुर्गोत्सव की चहल-पहल और बढ़ गई है।

सतन आश्रम, धधकिया में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

आकर्षक सजावट और भव्य प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

दुमका शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुंदर सजावट और भव्य पूजा स्थलों ने उत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं, मां दुर्गा की भव्य एवं सुंदर प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। प्रतिमाओं की मनमोहक छटा और पूजा स्थलों की साज-सज्जा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

कल से शुरू होगा दुर्गा पूजा का मेला

मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट खुलने के बाद अब शनिवार से दुर्गा पूजा मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। मेले के प्रारंभ होने के साथ ही पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चहल-पहल बढ़ेगी। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.