Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्... 21 साल के रौनक राज ने पेश की मिसाल, बोले—‘हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आएगा, यही सबसे बड़ी खुश... दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान

0 62

मुख्यमंत्री से नेमरा में मिले झारखंड आंदोलनकारी एवं विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ.शम्स तबरेज खान, माता रूपी सोरेन के निधन पर जताई शोक संवेदना

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी डॉ.शम्स तबरेज़ खान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ.खान ने इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में विश्वविद्यालय परिवार मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

डॉ.खान ने मुख्यमंत्री के माता-पिता के प्रति सेवा, सम्मान और समर्पण के भाव को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा केवल पारिवारिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक संस्कारों का आधार है। अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, सेवा और समर्पण भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसी मिसाल आने वाली पीढ़ियों को अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास कराती है। इससे समाज में पारिवारिक मूल्यों, संवेदनशीलता और संस्कारों को मजबूती मिलती है। डॉ.शम्स तबरेज़ ख़ान ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रत्येक पीढ़ी में बना रहना चाहिए, ताकि एक संवेदनशील, संस्कारवान और मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण हो सके। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.