Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्... 21 साल के रौनक राज ने पेश की मिसाल, बोले—‘हमारा खून किसी की जान बचाने के काम आएगा, यही सबसे बड़ी खुश... दुर्गा पूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

0 66

दुमका। दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील एवं अभद्र गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल, दुमका जिला इकाई की ओर से दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पवन वर्मा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के दबाव में अश्लील गाने बजाए जाते हैं। इससे सामाजिक वातावरण दूषित होता है और महिलाओं, बच्चों तथा परिवार के अन्य सदस्यों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। साथ ही, धार्मिक पर्व की गरिमा भी प्रभावित होती है। ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया है कि दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील एवं अभद्र गाने बजाने पर रोक लगाने के लिए सभी पूजा समितियों और डीजे संचालकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं। संगठन ने कहा है कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रशासन से इस मामले में समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि दुमका जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो और धार्मिक आयोजन की गरिमा बनी रहे। ज्ञापन में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला महामंत्री विकास ठाकुर, जिला मंत्री राजा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने प्रशासन से समय रहते विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील एवं अमर्यादित गानों पर रोक सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.