Local & National News in Hindi

पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

0 95

दुमका। जिला कांग्रेस भवन में शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि इंदिरा गांधी अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और सशक्त नेतृत्व की प्रतिमूर्ति थीं। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव अरबी खातून, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, प्रेम कुमार साह, महबूब आलम, शहरोज शेख, टिंकू अली इमाम, सुनील हेंब्रम, सुनील किस्कू एवं दशरथ मंडल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़