Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका अङ्गक्षेत्र में दारिद्र्य-निष्क्रमण की परम्परा और प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य टूटने की कगार पर प्राकृतिक जीव-शृंखला मसानजोर डैम पहुंचकर एमजी कॉलेज के भूगोल के विद्यार्थियों ने किया फील्ड वर्क, बहुउद्देश्यीय परियोजना ...

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका

0 67

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम का गठन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में एसपी कॉलेज दुमका, एएन कॉलेज दुमका, मॉडल कॉलेज विजयपुर दुमका, गोड्डा कॉलेज गोड्डा और पथरगामा कॉलेज गोड्डा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में कुल 14 खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में इंडियन राउंड बालिका वर्ग से सिसिलिया सांगा, अंजली राज, तन्नु कुमारी और सुमिता सोरेन शामिल हैं। वहीं, इंडियन राउंड बालक वर्ग में अरविंद टुडू, विकास राणा और संदीप राय को जगह मिली है। इसी तरह कंपाउंड बालक वर्ग में प्रकाश मांझी, साइमन सोरेन, पंकज दरबे और रोहित किस्कू का चयन हुआ है, जबकि कंपाउंड बालिका वर्ग में जूली सांगा विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिकर्ब बालक वर्ग में सोनू मरांडी तथा रिकर्ब बालिका वर्ग में प्रमिला हंसदा का चयन किया गया है।

खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ.शम्स तबरेज खान तथा जिला क्रिकेट संघ के सचिव सह विश्वविद्यालय खेल विभाग के सदस्य कुणाल झा की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का भी आह्वान किया।प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया के दौरान खेल तकनीकी के रूप में देवीधन टुडू, तीरंदाजी प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा, राजा सिंह और प्रो. अंजलि करकेटा सहित राजा सिंह तीरंदाजी एक्सीलेंस केंद्र के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.