Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका अङ्गक्षेत्र में दारिद्र्य-निष्क्रमण की परम्परा और प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य टूटने की कगार पर प्राकृतिक जीव-शृंखला मसानजोर डैम पहुंचकर एमजी कॉलेज के भूगोल के विद्यार्थियों ने किया फील्ड वर्क, बहुउद्देश्यीय परियोजना ...

ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन

0 44

दुमका। बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्रीन माउंट एकेडमी की बक्सीबांध शाखा में आत्मरक्षा वुशू लीग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीन माउंट एकेडमी की विभिन्न शाखाओं के अलावा अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक दक्षता, कौशल और प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सचिव डॉ.करुण कुमार राय, तुलिका सेन एवं जिला सचिव दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने वुशू की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव डॉ.करुण कुमार राय ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के प्रति सक्षम बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.