Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

डॉक्टर्स डे पर निफा के जागरूकता कार्यक्रम में सम्मानित हुए कई चिकित्सक

0 178

दुमका। डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को निफा दुमका के द्वारा स्थानीय वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी आकाश भारद्वाज, विशेष अतिथि निफा के अध्यक्ष जतिन कुमार और वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के निर्देशक अजय दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहर के कई प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश भारद्वाज ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना न सिर्फ डॉक्टरों की जिम्मेदारी है, बल्कि हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम में डॉ.अभिषेक, डॉ.श्वेता स्वराज, डॉ.शमीम अंसारी, डॉ.सरिता कुमारी, डॉ. राजेश रोशन, डॉ. राजेश रंजन और डॉ.संगीता टप्पू को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार झा, देव कुमार, विकास कुमार मंडल एवं स्कूल के शिक्षा कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.