Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी

0 357

दुमका। दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन इस रविवार को भी जारी रहा। बारिश होने के बावजूद आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बीजीआर कंपनी और रेलवे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि रेलवे ने आंदोलनकारियों पर मामला दर्ज करा दिया है। इस बावत आंदोलनकारी भाजपा नेता बिमल मरांडी ने कहा कि केस मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं। रेल पुलिस को जो भी मन हो वह करे, पर जब तक दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। बारिश और तूफान से भी हमारे आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि हम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता रवि शंकर मंडल ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सहित देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से भी जनहित में मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लेने की अपील की है। आज के प्रदर्शन में संजय मंडल, बिष्णु यादव, हेमंत श्रीवास्तव, मनोज सिंह मेलर, गोवर्धन मंडल, जिमी यादव, अमन सिंह, मनोज कुमार, एनएन कुमार, मंजू गुप्ता, डिस्को मंडल आदि शामिल थे।

(चन्दन कुमार की रिपोर्ट)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.