दुमका। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दुमका के प्रधानाचार्य कुमार विमलेश सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य डॉ.अंजुला मुर्मू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुरु समाज के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही संस्कारवान व राष्ट्रप्रेमी पीढ़ी का निर्माण होता है। शिक्षकों का सम्मान कर हम भारतीय परंपरा की उस महान धरोहर को नमन कर रहे हैं, जिसने ज्ञान को सर्वोपरि माना है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, गोड्डा जिला महिला मोर्चा प्रभारी गायत्री जायसवाल और जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू शामिल थे।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा भी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया और गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में रमाकांत मौर्य, विकास कुमार मिश्रा, आलोक रंजन, संतोष कुमार शाह, अभिषेक कुमार सिंह, कैलाश महतो, प्रदीप मिश्रा, अमर कुमार मिश्रा, दुलाल राय, बलराम कुमार, श्वेता सिंह, कविता कुमारी, चैताली कुमारी, रिया कुमारी और अंजनी कुमारी के नाम शामिल हैं।
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी
रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...