Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

एसकेएमयू : यूजी सेमेस्टर 2 परीक्षा 2024 का रिजल्ट आया, 78.13 प्रतिशत छात्र हुए पास

0 744

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा शनिवार को स्नातक (यूजी) सेमेस्टर 2 परीक्षा 2024, सत्र 2023-27 का रिजल्ट जारी किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 35,118 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें 78.13 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। उक्त परीक्षा में वाणिज्य संकाय के कुल 862 परीक्षार्थियों में 86.89 प्रतिशत, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के कुल 30,950 में से 77.04 प्रतिशत, प्रकृति एवं भौतिक विज्ञान संकाय के कुल 2,413 में से 85.37 प्रतिशत तथा गणित, सांख्यिकी एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय के कुल 893 परीक्षार्थियों में 88.13 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो.दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा 23 अप्रैल से 7 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.