Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री विश्व जनसंख्या दिवस पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन अपनाने पर... राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित दुमका में एसीबी की कार्रवाई : सरैयाहाट अंचल का प्रधान लिपिक 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार पौधारोपण के साथ एमजी कॉलेज रानीश्वर में वन महोत्सव का शुभारंभ संतोष कुमार साह बने भाजपा दुमका नगर अध्यक्ष एसकेएमयू के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने दिया इस्तीफा, विवि में चर्चाओं का दौर तेज, सीसीडीसी डॉ.अब... एआई से संस्कृति तक... आईसीटी कंप्यूटर सेंटर के मंच पर दिखी दुमका के युवाओं की प्रतिभा

रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर व सदाबहार गीतों से करेंगे मनोरंजन

0 74
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक करते संस्था के लोग।

दुमका। रक्तदाताओं के सम्मान में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के द्वारा 19 जुलाई को स्थानीय सिटी गार्डन में ‘‘सुरों की शाम’’ नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘लाइव म्यूजिक शो’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अंतिम तैयारी को लेकर रविवार को संस्था की एक बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े व नियमित रूप से रक्तदान करने वाले स्थानीय 61 रक्तदाताओं- डाॅ.राज कुमार उपाध्याय, डाॅ.मनोज कुमार घोष, डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, डाॅ.सिकन्दर कुमार, धमेन्द्र सिंह, विश्वजीत राहा, सौरभ संथालिया, राजेश चौरसिया, अविनाश कुमार सिंह ‘‘चंचल’’, आनंद गुटगुटिया, ऋतु गुटगुटिया, पंकज कुमार भंडारी, मनोज कुमार भंडारी, जतिन कुमार, अरविंद कुमार, मो.सारिक आलम, कुलदीप कुमार, मणि केशरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, उमेश राउत, रवि कुमार, डॉ.मिनी टुडू, सोना सिंह, अनिता गुप्ता, सीमा कुमारी, स्वेच्छा तपस्वी, राहुल कुमार, कुमार गौरव, मिथुन सिंह चौहान, राकेश सिंह, निमाय चन्द्र रक्षित, नीरज संथालिया, प्रभाकर सिंह, दीपक सिंह, रूपेश पटवारी, हेमंत फिटकरीवाला, विवेक कुमार साह, सच्चिदानंद राम, अभिषेक दारूका, राघव दारूका, अभिषेक सोनु, ज्योति केडिया, सौरभ दारूका, सुमित श्राफ, सीटू राणा, शशि रंजन शशि, नितेश घिड़िया, अनीस कुमार, आशीष कुमार, मो.अब्दुल अफरोज, हेमंत चौरसिया, मो.आजम इमाम, टिंकू कुमार, कुमार वीरेन्द्र, अजय केशरी, शमशेर शेख, संजीव चौरसिया, मो.साबिर, विनय रूज, राकेश दुबे और समीर कुमार मिश्रा को प्रमाण पत्र प्रदान कर ‘‘रक्तवीर सम्मान 2026’’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि लाइव म्यूजिक शो में पश्चिम बंगाल के जाने माने ब्राइन इंटरटेनमेंट एण्ड इवेंट ग्रुप, आसनसोल के गायक ब्राइन दोस, जाहिद आकाश, कल्पना शुक्ला और श्रेया हिन्दी सिनेमा के मधुर और सदाबहार गीतों से उपस्थित रक्तदाताओं, अतिथियों व अन्य लोगों का मनोरंजन करेंगे। मिस अंतरा कार्यक्रम की एंकर होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संस्था द्वारा निर्गत आमंत्रण पत्र मान्य होगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार, सचिव रवि कान्त सुमन, कोषाध्यक्ष सुदाम कुमार, कुलदीप कुमार और निमाय चन्द्र रक्षित उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था द्वारा सम्मानित होने वाले रक्तदाताओं का पोस्टर भी जारी किया गया।

कार्यक्रम में इन रक्तदाताओं को मिलेगा रक्तवीर सम्मान 

कार्यक्रम के प्रायोजक हैं :

कार्यक्रम के सह प्रायोजक है : 

Leave A Reply

Your email address will not be published.