Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश

0 89

रक्तदान को बढ़ावा देने को ‘सुरों की शाम’ कार्यक्रम आयोजित, 63 रक्तदाता ‘रक्तवीर सम्मान 2026’ से सम्मानित

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शेखर शशि और विशिष्ट अथिति एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मोहित चौधरी व अन्य।

दुमका। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शेखर शशि ने कहा कि मानव जीवन में रक्त का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। रक्त की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे किसी प्रयोगशाला में तैयार नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा संभव होता तो जरूरत पड़ने पर इसे खरीदा जा सकता था, लेकिन रक्त का निर्माण केवल मानव शरीर ही कर सकता है।

कार्यक्रम में रक्तदाता सौरभ संथालिया को सम्मानित करते मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

इसलिए जब किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है, तो किसी अन्य व्यक्ति का रक्त ही उसके जीवन की रक्षा कर सकता है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविवार को सिटी गार्डन में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र, दुमका द्वारा रक्तदाताओं के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुरों की शाम’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में रक्तदाता मणि केशरी को सम्मानित करते विशिष्ट अतिथि एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट।

उन्होंने कहा कि रक्त की वास्तविक महत्ता का एहसास तब होता है, जब कोई अपना गंभीर रूप से बीमार पड़ता है और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि रक्तदान महादान है। जितना अधिक रक्तदान होगा, ब्लड बैंक में उतना ही अधिक रक्त उपलब्ध रहेगा और आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच पैदा करने में महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार ब्रायन दोस और कल्पना शुक्ला।

भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर हमने कई कार्यक्रम देखें है, पर रक्तदान को प्रेरित करने के लिए आयोजित हम यह पहला कार्यक्रम देख रहे है, जो बहुत बड़ी बात है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शेखर शशि, विशिष्ट अतिथि एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश, एमपी-एमएलए कोर्ट

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शेखर शशि को सम्मानित करते संस्था के संरक्षक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह।

मोहित चौधरी, बासुकिनाथ नगर पंचायत की अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष रोहित राव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ.राज कुमार उपाध्याय, दुमका नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित, डॉ.श्वेता स्वराज एवं संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र से जुड़े एवं नियमित रूप से रक्तदान करने वाले स्थानीय 63 रक्तदाताओं को मुख्य,

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मोहित चौधरी को सम्मानित करते संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार।

विशिष्ट व अन्य अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर ‘रक्तवीर सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।संस्था के सचिव रवि कान्त सुमन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन विश्वजीत राहा एवं अंजनी शरण ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक

कार्यक्रम में बासुकिनाथ नगर पंचायत की अध्यक्ष बीना देवी को सम्मानित करते वेबअखबार के इवेंट मैनेजर उत्तम कुमार दास और उनकी धर्मपत्नी प्रिया दास।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह, सदस्य कुलदीप कुमार, उत्तम कुमार गुड्डू, चंदन कुमार, निमाय चन्द्र रक्षित, महानंद कुमार सिंह, संदीप कुमार, अधिवक्ता नीरज सिंह, सौरभ संथालिया, राजेश चौरसिया, अविनाश कुमार सिंह चंचल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों में ब्राइन दोस, जाहिद आकाश, कल्पना शुक्ला, श्रेया एवं अंतरा ने हिन्दी सिनेमा के मधुर एवं

कार्यक्रम में बासुकिनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रोहित राव को सम्मानित करते मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव व वेबअखबार के संपादक रवि कान्त सुमन।

सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित रक्तदाताओं, अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह, तरुण स्मिथ, सूरज केशरी, अशोक सिंह, डॉ.मनोज कुमार घोष, डॉ.सपन पत्रलेख, राजेश कुमार सिंह, राजू सिंह, दुमका रक्त केन्द्र के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, काजल कुमार सेन, भूतपूर्व सैनिक दीपक सिंह, नवीन कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम के प्रायोजक और सह प्रायोजक का आभार

इस अवसर पर संस्था के सचिव सह वेबअखबार डॉट कॉम के संपादक रवि कांत सुमन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु शेखर शशि, विशिष्ट अतिथि एसडीजेएम सह विशेष

कार्यक्रम के मुख्य गायक ब्रायन दोस को सम्मानित करते वेबअखबार के संपादक रवि कान्त सुमन।

न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट, दुमका मोहित चौधरी, बासुकिनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष रोहित राव सहित सभी सम्मानित रक्तदाता, प्रायोजक, सह प्रायोजक, सहयोगियों, कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि और पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.