Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री विश्व जनसंख्या दिवस पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन अपनाने पर... राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित दुमका में एसीबी की कार्रवाई : सरैयाहाट अंचल का प्रधान लिपिक 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार पौधारोपण के साथ एमजी कॉलेज रानीश्वर में वन महोत्सव का शुभारंभ संतोष कुमार साह बने भाजपा दुमका नगर अध्यक्ष एसकेएमयू के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने दिया इस्तीफा, विवि में चर्चाओं का दौर तेज, सीसीडीसी डॉ.अब... एआई से संस्कृति तक... आईसीटी कंप्यूटर सेंटर के मंच पर दिखी दुमका के युवाओं की प्रतिभा

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

0 59

दुमका। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को रोटी बैंक, दुमका के द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को शिवपहाड़ मंदिर परिसर में रोटी बैंक की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.विनय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह रोटी बैंक की छठी तिरंगा यात्रा होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान तथा करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाए। रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। यात्रा में शहर के सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, युवा मंडलों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के गठन और आयोजन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा शहरवासियों से 12 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की अपील की।बैठक में राजेश कुमार सिंह, रमन कुमार वर्मा, अशोक कुमार राउत, नवीन चंद्र ठाकुर, अखिलेश कुमार सिंह, विकास ठाकुर, मनोज कुमार, पूनम भगत, राधेश्याम वर्मा, अभिषेक साहा, नियम घोष, अमिता घोष, सुमित कुमार, संजय पाल, विक्की पाठक, सलोनी हेंब्रम, आर्य देव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.