दुमका। रक्तदाताओं के सम्मान में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका और वेबअखबार डॉट कॉम के द्वारा 19 जुलाई रविवार को स्थानीय सिटी गार्डन में ‘‘सुरों की शाम’’ नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘लाइव म्यूजिक शो’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी, सिविल सर्जन डाॅ.राम प्रसाद और नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में संस्था से जुड़े व नियमित रूप से रक्तदान करने वाले स्थानीय 63 रक्तदाताओं- डाॅ.राज कुमार उपाध्याय, डाॅ.मनोज कुमार घोष, डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, डाॅ.सिकन्दर कुमार, धमेन्द्र सिंह, विश्वजीत राहा, सौरभ संथालिया, राजेश चौरसिया, अविनाश कुमार सिंह ‘‘चंचल’’, आनंद गुटगुटिया, ऋतु गुटगुटिया, पंकज कुमार भंडारी, मनोज कुमार भंडारी, जतिन कुमार, अरविंद कुमार, मो.सारिक आलम, कुलदीप कुमार, मणि केशरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, उमेश राउत, रवि कुमार, डॉ.मिनी टुडू, सोना सिंह, अनिता गुप्ता, सीमा कुमारी, स्वेच्छा तपस्वी, राहुल कुमार, कुमार गौरव, मिथुन सिंह चौहान, राकेश सिंह, निमाय चन्द्र रक्षित, नीरज संथालिया, प्रभाकर सिंह, दीपक सिंह, रूपेश पटवारी, हेमंत फिटकरीवाला, विवेक कुमारल साह, सच्चिदानंद राम, अभिषेक दारूका, राघव दारूका, अभिषेक सोनु, ज्योति केडिया, सौरभ दारूका, सुमित श्राफ, सीटू राणा, शशि रंजन शशि, नितेश घिड़िया, अनीस कुमार, आशीष कुमार, मो.अब्दुल अफरोज, हेमंत चौरसिया, मो.आजम इमाम, टिंकू कुमार, कुमार वीरेन्द्र, अजय केशरी, शमशेर शेख, संजीव चौरसिया, मो.साबिर, विनय रूज, राकेश दुबे, समीर कुमार मिश्रा, विकास कुमार ठाकुर और पियुष कुमार सेन को मुख्य व विशिष्ट अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान कर ‘‘रक्तवीर सम्मान 2026’’ से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के जाने माने ब्राइन इंटरटेनमेंट एण्ड इवेंट ग्रुप, आसनसोल के गायक ब्राइन दोस, जाहिद आकाश, कल्पना शुक्ला और श्रेया हिन्दी सिनेमा के मधुर और सदाबहार गीतों से उपस्थित रक्तदाताओं, अतिथियों व अन्य लोगों का मनोरंजन करेंगे। मिस अंतरा कार्यक्रम की एंकर होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संस्था द्वारा निर्गत आमंत्रण पत्र मान्य होगा।
