Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

नियम का उल्लंघन करने वाले 151 वाहनों से वसूला गया 42 लाख रुपए से अधिक जुर्माना

0 276

उपायुक्त ने दिया निर्देश, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर करें कड़ी कार्रवाई

दुमका। दुमका जिला में पिछले तीन माह में नियम का उल्लंघन करने वाले 151 वाहनों से 42 लाख 14 हजार 75 रुपए जुर्माना वसूला गया है। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई रोड टास्क फोर्स की बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन माह में 3024 वाहनों की जांच की गई, जिसमें उक्त 151 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। बैठक में उपायुक्त श्री सिन्हा ने जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वाहनों की नियमित जांच करें एवं नियम का पालन नहीं करने वालों पर शक्ति से कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को लंबित हिट एंड रन मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी थाना में ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने दुमका जिला में सभी सड़कों का नियमानुसार निरीक्षण कर सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क दुरुस्त करने निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी से कहा कि वे शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नियमित अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने का भी कार्य करें बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर नियमित रूप से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच करते हुए नियमानुसार जुर्माना करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जांच के दौरान हेलमेट ना पहनने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक की भी जांच कर नियमानुसार कारवाई करें एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा कार्यालय के दीपक कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मनोज कुमार घोष, रमन कुमार वर्मा, मुस्ताक अली और नीलकंठ झा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.