Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

बाबूराम हांसदा दूसरी बार बने राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0 452

जामा। आदिवासी समाज के सक्रिय नेता दुमका जिला के जामा निवासी बाबूराम हांसदा को राजद ने दूसरी बार अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बावत राजद कार्यकताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री हांसदा को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने श्री हांसदा को इतना बड़ा सम्मान देने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड राजद प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के प्रति आभार भी प्रकट किया है। श्री हांसदा को बधाई देने और पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट करने वालों में राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नाधन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, किसान प्रकोष्ठ के गिरेन्द्र यादव, दुमका जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.प्रमोद पंडित, अनुमंडल अध्यक्ष डॉ.जितेश कुमार दास, प्रवीर वर्मा, राम सुंदर पंडित, ललित यादव, प्रियरंजन मुर्मू आदि के नाम शामिल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.