Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

एसकेएमयू : वाणिज्य विभाग के विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली सफलता हासिल करने की प्रेरणा

0 366
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग में मंगलवार को सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोटा-पानी की रस्म, दीप प्रज्वलन और अमर शहीद वीर सिदो कान्हु तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गयी। इसके बाद विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.दीपक कुमार ने कहा कि आज से आपके जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। यह वह समय है, जब जीवन की चुनौतियों का सामना आपको किताबों या कक्षा की चौखट से बाहर निकलकर स्वयं के अनुभवों और मेहनत के बल पर करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनने की सलाह देते हुए कहा कि विभाग की शुभकामनाएं सदैव उनके साथ रहेगी। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.बिनोद मुर्मू ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी हैं। अपने लक्ष्य को लेकर समर्पण और लगन बनाए रखें, सफलता निश्चित ही आपकी कदम चूमेगी। शिक्षक डॉ.ज्ञान चंद, टीपू कुमार  और अमृत होरो ने भी अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में जागेश्वर सोरेन, नेहा प्रवीण, आदित्य चिराग, रतन राज, सुषमा, अनिमा, मुशर्रफ कमाल, क्रिस्टीना, बिमला, बबली, शफिया सिद्दीक, आनंद, अभिषेक, सुलेमान, विजय, संदीप, दिनेश, अन्नू टुडू, लीना प्रिया, संध्या, सुभान, जनार्धन, काजल आदि उपस्थित थी। विदाई के इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की आंखों में भविष्य की उम्मीदों के साथ विदाई की भावनात्मक झलक देखी गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.