Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का निर्देश, राजकीय पुस्तकालय में अब छात्रों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन माहौल

0 749

दुमका। दुमका के राजकीय पुस्तकालय में अब छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन माहौल मिलेगा। इसके लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राजकीय पुस्तकालय को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखने बल्कि इसे एक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। जहां छात्रों को बेहतर अध्ययन माहौल, तकनीकी संसाधन और करियर मार्गदर्शन की सुविधाएं सुलभ हो। उपायुक्त श्री सिन्हा गुरूवार को निरीक्षण के लिए राजकीय पुस्तकालय पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए। साइकिल स्टैंड में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने तथा खराब पड़ी वॉटर फिल्टर मशीनों की मरम्मत कराने, शौचालयों की सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए जनरेटर की मरम्मत कर उसे चालू हालत में रखने को कहा गया ताकि छात्रों के लिए लैपटॉप चार्जिंग और पावर बैकअप की सुविधा उपलब्ध रहे। उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और हर माह एक दिन करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाए। वाई-फाई सेवा सुचारु रूप चले इसे सुनिश्चित कर ले। निरीक्षण के क्रम में यह बात भी सामने आई कि आवश्यक विषयों जैसे विज्ञान, वाणिज्य आदि की अध्ययन सामग्री और मशीनें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पंजी संधारण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षित छात्रों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि पठन-पाठन की गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.