Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में आकर्षण का केन्द्र बना रामफल, जिसे वनवास के दौरान भगवान राम ने खाया था

0 451
बासुकिनाथ। बासुकिनाथ के श्रावणी मेला में खाने-पीने की तरह-तरह की चीजें बिक रही है, जिसमें कंदमूल रामफल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेला में आने वाले कांवरिया तीर्थयात्री हो या फिर आम श्रद्धालु भले ही सब इसे खरीदता न हो, पर वे कुछ देर रूककर इतने बड़े कंदमूल को देख जरूर रहे है। गुरूवार को भी मेला में ऐसा की नजारा देखने को मिला। कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्री राम ने इस कंदमूल को खाया था, इसलिए इसका नाम रामफल पड़ा है।

विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए होता है रामफल का उपयोग : प्रोफेसर डाॅ.राकेश पराशर

प्रोफेसर डॉ.राकेश पराशर

जाने माने योगाचार्य सह षट्चक्र काॅलेज एंड हाॅस्पिटल ऑफ योगा एंड नेचरोपैथी फाउंडेशन, दुमका के निदेशक प्रोफेसर डाॅ.राकेश पराशर ने रामफल के बारे में बताया कि यह राम कंदमूल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कंद है जिसका पारंपरिक रूप से विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसके कुछ  विशेष लाभों में मूत्र मार्ग के संक्रमण में सहायता, त्वचा के लचीलेपन में सुधार, त्वचा संबंधी रोगों के उपचार, पाचन में सहायता, मधुमेह के खतरे को कम करना, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और तनाव व अम्लता को कम करना शामिल है।
रामफल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है
प्रो.डाॅ.राकेश पराशर के अनुसार कंदमूल रामफल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसकी वजह से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है रामफल
प्रो.डाॅ.राकेश पराशर ने बताया कि रामफल कंदमूल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं, उन लोगों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, कंदमूल फल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में मददगार होता है।
हृदय रोग के खतरे को कम करता है रामफल
प्रो.डाॅ.राकेश पराशर ने बताया कि कंदमूल रामफल हृदय संबंधी समस्याओं के विकास के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। फल में विटामिन सी होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
मोटापा दूर करता है रामफल
प्रो.डाॅ.राकेश पराशर के अनुसार रामफल में विटामिन बी6 होता है. जो कि शरीर में फैट के पाचन को सही रखने में मदद करता है। इस तरह ये शरीर में फैट के बढ़ने से होने वाली बीमारियों जैसे कि मोटापा और दिल की बीमारियों से बचाता है। साथ ही ये विटामिन किडनी में पथरी की समस्या को भी रोकता है।
शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है रामफल
प्रो.डाॅ.राकेश पराशर ने बताया कि जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनमें हीमोग्लोबिन की कमी भी पाई जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर कंदमूल रामफल खाने से शरीर मे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। चिकित्सक से परामर्श जरूरी : प्रो.पराशर ने कहा है कि किसी बीमारी के इलाज के लिए इसके इस्तेमाल से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना जरूरी है।
(सच्चिदानंद की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.