Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

झारखंड कला केंद्र दुमका का परीक्षा परिणाम घोषित, सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

0 442

दुमका। प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त झारखंड कला केंद्र, दुमका के सत्र 2024–25 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश विद्यार्थियों ने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों वर्गों में विशिष्ट श्रेणी प्राप्त की है। संस्थान के प्रमुख ऋतुराज कश्यप ने बताया कि परीक्षा की सैद्धांतिक चरण 4 एवं 5 जनवरी 2025 को तथा व्यावहारिक परीक्षा 7 जून 2025 को संपन्न हुई थी। परीक्षा में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मिलित होने की अनुमति दी गई थी जिनकी कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रही। श्री ऋतुराज के अनुसार इस सत्र का विशेष पक्ष यह रहा कि एक भी परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुए। उन्होंने बताया कि झारखंड कला केंद्र, दुमका में नए शैक्षणिक सत्र 2025–26 में नामांकन प्रारंभ हो चुका है। आगामी परीक्षा सत्र के लिए परीक्षा प्रपत्र सितंबर–अक्टूबर 2025 के मध्य भरे जाएंगे। केवल नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को ही परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.