दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में रोटी बैंक के द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसे लेकर रोटी बैंक के द्वारा रविवार को यहां श्रीराम पाड़ा मोहल्ला स्थित केबी वाटिका में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रोटी बैंक, दुमका के संस्थापक जतिन कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा स्थानीय सिदो कान्हु चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बिरसा मुंडा तक जायेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के साथ दुमका के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम की संरक्षक दंत चिकित्सक डॉ.स्वेता स्वराज ने बताया कि तिरंगा यात्रा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। डॉ.स्वेता ने दुमका वासियों से इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। इस अवसर पर राजेश चौरसिया, गोविंदा, डॉ.नवीन चन्द्र ठाकुर, बुलंदर यादव, विश्वजीत सिंह, सुमित भंडारी, सौरव, विकास कुमार ठाकुर, अमिता घोष, विकास मंडल, चंदन आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना
दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्...
माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान
मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट
हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु...
बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं
दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी!
श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...