Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

जेपीएससी में सफल दुमका के विनय कुमार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

0 362

दुमका। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दुमका जिला इकाई के द्वारा रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थी विनय कुमार को शाॅल, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। श्री राम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय के प्रशाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो, विशिष्ट अतिथि भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी दुमका के सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय किशोर मंडल, संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डाॅ.दिलीप कुमार झा, जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार, जिला सचिव काशीनाथ महतो, परीक्षा अध्यक्ष जुलकर अंसारी, मीडिया प्रभारी नीलांबर कुमार साहा, संयुक्त सचिव अशोक कुमार यादव, सोशल विशेषज्ञ मशगूल अंसारी आदि ने विनय की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि विनय दुमका के श्री राम कृष्ण आश्रम हाई स्कूल के ठीक सामने रहने वाले डीएसपी सुमन कुमार यादव और शिक्षिका रीता भारती के पुत्र है। परीक्षा में विनय ने 192वां स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयनित विनय ने कहा कि राष्ट्र की सेवा उन्होंने एक सेवक के रूप में करने का संकल्प लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.